वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने भारत को 273 रन का टारगेट दिया है।
वनडे वर्ल्ड कप 2023...
में अफगानिस्तान ने भारत को 273 रन का टारगेट दिया है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए।
जवाब में भारत से रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। रोहित ने 63 बॉल पर सेंचुरी लगाई, वह पारी में 5 छक्के लगा चुके हैं।
ईशान 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने कैच आउट कराया।
more.....
7 वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित...`
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 बॉल पर शतक लगाया। वह वनडे वर्ल्ड कप में 7 सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 44 पारियों में 6 शतक हैं। रोहित ने 2015 में एक और 2019 में 5 शतक लगाए थे। ये रोहित के वनडे करियर का 31वां शतक है।...वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 शतक हैं। सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंचे। सचिन तेंदुलकर पहले (49 शतक) और विराट कोहली दूसरे (47 शतक) नंबर पर हैं।
रोहित ने अपनी फिफ्टी भी 30 गेंद पर ही पूरी कर ली थी...
रोहित ने अपनी फिफ्टी भी 30 गेंद पर ही पूरी कर ली थी। उन्होंने 63 गेंद पर शतक लगाया। वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक लगाया था।
![]() |
ICC |
ईशान 47 रन बनाकर आउट हुए....
रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने 47 रन बनाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। ईशान ने रोहित के साथ 156 रन की पार्टनरशिप की।
पहले पावरप्ले में भारत की तेज शुरुआत...
रोहित शर्मा ने पारी के पहले 10 ओवरों में भारत को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने फिफ्टी बनाई और भारत का स्कोर 10 ओवर में 94 रन तक पहुंचा दिया। रोहित और ईशान के बीच 12वें ओवर में ही सेंचुरी पार्टनरशिप भी हो गई।
पहला (ईशान किशन- 47 रन): 19वें ओवर की चौथी बॉल राशिद खान ने लेग स्टंप पर गुड लेंथ फेंकी। ईशान कवर्स पर कैच हो गए। स्कोर इस वक्त 156 था।यहां से पढ़ें पहली पारी...
भारत के 4 बॉलर्स ने विकेट लिए...
भारत से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट.. लिए, हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। वहीं कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर को 1-1 सफलता मिला। अफगानिस्तान से हशमतुल्लाह और अजमतुल्लाह के अलावा कोई भी बैटर 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
बुमराह को 4 अहम विकेट...
जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। उन्होंने 7वें ओवर में ओपनर इब्राहिम जादरान को कैच आउट कराया। फिर पारी के 45वें ओवर में 2 विकेट झटके, नजीबुल्लाह जादरान को कैच आउट कराने के बाद उन्होंने मोहम्मद नबी को LBW किया। 49वें ओवर में बुमराह ने राशिद खान का विकेट लेकर अपना स्पेल खत्म किया। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन दिए।
शहीदी ने खेली कप्तानी पारी...
शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद अफगानिस्तान को कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने संभाला। उन्होंने अजमतुल्लाह के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। शहीदी ने 80 रन की पारी खेली, वह कुलदीप यादव की बॉल पर LBW हुए।